ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर केस..

Spread the love

ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर केस..


दमोह। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया, वहीं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालानी कार्रवाई के तहत 3,300 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया।


पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में 16 जून को यह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।


चेकिंग के दौरान विजय पटैल (24), निवासी कछ्याना मोहल्ला नया बाजार तथा एजाज खान (32), निवासी पुराना बाजार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।

दोनों के विरुद्ध धारा 185 एवं 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने विजय पटैल की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-34-एमजे-2793 तथा एजाज खान की ओला स्कूटी क्रमांक एमपी-34-जेडबी-8229 को जब्त कर लिया।

इसके अलावा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध 9 चालान बनाकर कुल 3,300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।


कोतवाली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक ऊषा साहू, प्रधान आरक्षक पंकज अहिरवार, मनोज सिंह तथा आरक्षक रानू राय, कृष्णकुमार लोधी, भूपेंद्र पाण्डेय और कमल गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author