सीएमओ से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल..

Spread the love

सीएमओ से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दमोह। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को नगर पालिका दमोह के सीएमओ राजेन्द्र लोधी एवं अन्य कर्मचारियों की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 489/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

घटना के बाद से आरोपी मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग फरार चल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने दोनों आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था तथा शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल दमोह भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जा सरफराज बेग (50 वर्ष) एवं मिर्जा शहजाद बेग (50 वर्ष), दोनों निवासी पठानी मोहल्ला, दमोह शामिल हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक कलीम खान, हेमंत अवस्थी, धीरज राजपूत, आरक्षक भूपेन्द्र पांडेय तथा महिला आरक्षक विमला राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

You may have missed