न्यायालय परिसर में हथियारों के साथ खड़े 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस और 3 चाकू जब्त..

Spread the love

न्यायालय परिसर में हथियारों के साथ खड़े 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस और 3 चाकू जब्त..

दमोह। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन बटनदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सूचना मिली थी कि दमोह न्यायालय परिसर में कुछ युवक हथियार लेकर खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया।

पुलिस ने न्यायालय परिसर में घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन बटनदार चाकू, एक देशी पिस्टल (कट्टा) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब्त हथियारों की कुल अनुमानित कीमत 37 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुमित रैकवार (20 वर्ष) निवासी बिलवारी मोहल्ला, शैलेन्द्र रैकवार (22 वर्ष) निवासी लोको दमोह, रोहन विश्वकर्मा (21 वर्ष) निवासी कचौरा दमोह तथा एक अपचारी बालक शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 588/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1-बी)(बी) एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक अजीत, हेमंत अवस्थी, कलीम खान तथा आरक्षक मनोज पाण्डेय, भूपेन्द्र पाण्डेय, कृष्णकांत व्यास, योगेन्द्र राजपूत और बृजेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

You may have missed