राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण के विविध कार्यक्रम आयोजित..
दमोह। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दमोह एवं युवक कांग्रेस द्वारा सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों की शुरुआत स्थानीय वृद्धाश्रम से हुई, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से समय व्यतीत किया। इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा उन्हें फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. मनु मिश्रा संगठन महासचिव पं नितिन मिश्रा ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष द्राकपाल लोधी, आईटी सेल अध्यक्ष खिल्लू ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन सदैव समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके इसी सेवा भाव से प्रेरित होकर कांग्रेस परिवार द्वारा यह आयोजन किया गया है।
इसके पश्चात युवक कांग्रेस द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।
मांगों को लेकर सफाई कामगारों का एक दिवसीय धरना, सीएमओ का पुतला दहन..
दमोह। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कामगारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ धरना शाम 5 बजे तक चला।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी, लेकिन पूर्व सूचना के बावजूद मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के ज्ञापन लेने धरना स्थल पर नहीं पहुंचने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारियों को पहले से सूचना दी गई थी, तब भी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचना जनभावनाओं और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी है।प्रदर्शन के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि अब राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर दमोह को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, नितिन मिश्रा, कमला निषाद, सफाई कामगार कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कछवाहा, मुकेश रोहिताश, बिंदू पटोटिया, के.के. वर्मा अधिवक्ता, अजय जाटव, पप्पू कसोटिया पार्षद, गोपाल मास्टर पार्षद, हेमराज पार्षद, ए.के. चिश्ती, रफीक खान पार्षद, बबलू भट्ट, उत्तम सपेरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सफाई कामगार कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कछवाहा ने सीएमओ पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



More Stories
दमोह हाईवे पर मौत का तांडव: बस-कार की भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक जबलपुर रेफर..
न्यायालय परिसर में हथियारों के साथ खड़े 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस और 3 चाकू जब्त..
सीएमओ से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल..