रामपुर हत्याकांड: फरार आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश..
दमोह। ग्राम रामपुर में वृद्ध व्यक्ति की हत्या के मामले में चौकी नरसिंहगढ़ एवं दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को ग्राम रामपुर में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ इमरत रैकवार पिता बबलू रैकवार, निवासी मागंज वार्ड क्रमांक-05, थाना कोतवाली, जिला दमोह के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



More Stories
नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, 1147 परीक्षार्थी होंगे शामिल..
सुभाष कॉलोनी में नहीं होगी जलभराव की समस्या, नाले के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव- विधायक श्री मलैया..
बटियागढ़ में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, 335 किसानों ने लिया प्रशिक्षण..