राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की नई पहल: अब हर शनिवार नोहटा में होगी विशेष जनसुनवाई..

Spread the love

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की नई पहल: अब हर शनिवार नोहटा में होगी विशेष जनसुनवाई

दमोह। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को आमजन के और करीब लाने के उद्देश्य से प्रदेश के धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने एक नई प्रशासनिक पहल शुरू की है। इसके तहत उनके नोहटा स्थित निज कार्यालय में अब प्रत्येक शनिवार विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने शनिवार को पहली विशेष जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वे पहले से ही क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते रहे हैं, लेकिन अब इसे नियमित और व्यवस्थित स्वरूप देते हुए हर शनिवार को जनसुनवाई दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है।

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी सुनवाई

नई व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नोहटा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास संबंधी समस्याएं सीधे राज्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

पहली जनसुनवाई में पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

पहली विशेष जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 20 से अधिक लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कई नागरिकों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

मौके पर ही समाधान के प्रयास

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मामलों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित पहल का भरोसा मिला।

आमजन को राहत देना सरकार की प्राथमिकता

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नियमित जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शामिल होकर इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।

About The Author