बटियागढ़ में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, 335 किसानों ने लिया प्रशिक्षण..
दमोह। जिले में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने और रासायनिक खेती के विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा योजनांतर्गत उप कृषि उपज मंडी बटियागढ़ में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीकों और लाभों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि राहुल सिंह लोधी रहे। इस अवसर पर गोपाल पटैल, नर्मदा सिंह, धर्मेंद्र कटारे, महराज सिंह, राम पटैल एवं करण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन का दायित्व कृषि विभाग के उप संचालक जे.एल. प्रजापति ने संभाला। प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ डॉ. मनोज अहिरवार ने किसानों का मार्गदर्शन करते हुए कम लागत, बेहतर उत्पादन और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से आए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम एवं एटीएम भी मौजूद रहे। कार्यशाला में लगभग 335 किसानों ने सहभागिता कर प्राकृतिक खेती की बारीकियों को समझा और इसे अपनाने के लिए उत्साह दिखाया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम होती है, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती पद्धतियों के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक सुरक्षित, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया गया।



More Stories
सुभाष कॉलोनी में नहीं होगी जलभराव की समस्या, नाले के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव- विधायक श्री मलैया..
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की नई पहल: अब हर शनिवार नोहटा में होगी विशेष जनसुनवाई..
रामपुर हत्याकांड: फरार आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश..