सुभाष कॉलोनी में नहीं होगी जलभराव की समस्या, नाले के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव- विधायक श्री मलैया
दमोह। विधायक जयंत मलैया ने शनिवार सुबह सुभाष कॉलोनी नाले का निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे जल निकासी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा लगातार नाले की सफाई एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जलभराव समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक निधि से पुनः 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक श्री मलैया ने कहा नाले के पक्के निर्माण के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है, उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यदि इस वर्ष तेज बारिश भी होती है, तब भी सुभाष कॉलोनी में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होने नवजागृति स्कूल के समीप निर्माणाधीन नाले का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा नागरिकों की सुविधा और शहर के समुचित विकास के लिए आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर मनीष तिवारी, तहसीलदार रॉबिन जैन, परियोजना अधिकारी कपिल खरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी, रमाकांत बाजपेयी, विशाल शिवहरे, रितेश सोनी, संतोष रोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..