अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प..
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन दमोह में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, वहीं मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सूबेदार अभिनय साहू, आकांक्षा जोशी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..