मिशन अस्पताल केस में 30 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रोशन प्रसाद को दबोचा, न्यायालय में किया पेश
दमोह। बहुचर्चित मिशन अस्पताल प्रकरण में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 245/25 के तहत धारा 318(4), 336(2), 340(2), 105, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश उपचार्य गृह तथा रजोपचार्य संबंधी स्थापनाएं (पंजीकरण एवं अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 (संशोधन अधिनियम 2008) के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में आरोपी रोशन प्रसाद पिता राजेश प्रसाद क्रिश्चयन, निवासी सिविल वार्ड क्रमांक-5, दमोह लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र की मदद से 8 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक राजकुमार बिदौलिया, प्रधान आरक्षक हेमंत तथा आरक्षक चालक नितिन की सराहनीय भूमिका रही।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..