स्पा सेंटर पर दमोह पुलिस की रेड, संचालक समेत 7 लोग गिरफ्तार
तीन युवतियां और तीन ग्राहक हिरासत में, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
दमोह। शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक कारोबार के खिलाफ दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गुल्ली क्षेत्र स्थित यूनिक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालक, तीन ग्राहकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है।
मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यूनिक स्पा सेंटर पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक मोहम्मद आफताब, निवासी रीवा, को भी गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर मौजूद तीन युवतियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनमें से युवतियां जबलपुर और कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हरिराम पांडे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन ग्राहकों को पकड़ा गया है। साथ ही स्पा सेंटर संचालक और वहां मौजूद युवतियों से पूछताछ जारी है।
सभी के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इसका संबंध किसी बड़े नेटवर्क से है। मामले की जांच जारी है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..