गोवर्धन पर्वत बांदकपुर में हुआ वृक्षारोपण, प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेस..

Spread the love

गोवर्धन पर्वत बांदकपुर में हुआ वृक्षारोपण, प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेस..

पंचजा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने लगाए पौधे..

दमोह। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सोलंकी के मार्गदर्शन में मंगलवार को पंचजा अभियान के अंतर्गत गोवर्धन पर्वत, बांदकपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। यदि समाज के लोग स्वयं आगे बढ़कर वृक्षारोपण करेंगे, तभी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सफल बनाया जा सकेगा।


कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, मंदिर परिसर से शिवम पाठक, दिनेश चंद्र, अभिनव पंडित, पीयूष पंडित, वासु पंडित सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गोवर्धन पर्वत परिसर में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

About The Author