दमोह में देर रात खूनी विवाद, दो युवक गंभीर घायल; एक को किया गया रेफर
राजनगर के पास हुई घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत राजनगर के पास देर रात हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल अमजद को रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी नीतेश जैन, एएसआई अभय सिंह तथा आरक्षक नरेंद्र और आकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों से जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान अमजद पिता सपूत खान (30 वर्ष), निवासी सुल्तान मोहल्ला बजरिया तथा शरीफ पिता कलीम खान (28 वर्ष), निवासी सुल्तानी मोहल्ला के रूप में हुई है।
घायल अमजद की बहन साहबा ने बताया कि अमजद घर पर सो रहा था। इसी दौरान शरीफ उसे अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि दोनों युवक राजनगर केसिंग के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आरिफ खान ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया। अमजद की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विवाद किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..