डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसे के दो घायलों की बची जान, समय पर पहुंचाया जिला अस्पताल
हिंडोरिया के आमखेड़ा के पास बाइक दुर्घटना, एफआरवी-15 ने त्वरित कार्रवाई कर कराया उपचार शुरू
दमोह। थाना हिंडोरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमखेड़ा के समीप दमोह रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से समय पर उपचार मिल सका। सूचना मिलते ही एफआरवी-15 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित जिला अस्पताल, दमोह पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:25 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम ने तत्काल एफआरवी-15 को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंची डायल-112 टीम को दो व्यक्ति बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। एफआरवी-15 में तैनात आरक्षक शिवसदन और पायलट यावर खान ने बिना देरी किए दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एफआरवी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।
डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। पुलिस ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 सेवा आमजन की सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है।


More Stories
दमोह में देर रात खूनी विवाद, दो युवक गंभीर घायल; एक को किया गया रेफर..
हटा पुलिस की कार्रवाई, 1.618 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार..
मड़ियादो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 162 लीटर अवैध देशी मसाला शराब जब्त..