छतरपुर गोलीकांड में आरोपी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, पुलिस की कार्यशैली पर चर्चा तेज..
दमोह। राजनगर थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड मामले में आरोपी शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामला अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस द्वारा मामले में अपनाई गई प्रक्रिया भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि आमतौर पर चर्चित मामलों में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करती है, बरामद हथियारों की जानकारी साझा करती है और मीडिया को पूरी कार्रवाई से अवगत कराती है। लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस नोट या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने एक दिन पहले ही राजनगर थाने में आत्मसमर्पण किया था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मामले में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि घटना से जुड़े वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों की बरामदगी हुई है या नहीं तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। इस संबंध में भी पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।फिलहाल, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। ऐसे में पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यदि पुलिस इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी करती है तो स्थिति और तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..