शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकालकर भेजा जेल..
दमोह। दमोह देहात थाना पुलिस ने हटा नाका-बटियागढ़ रोड स्थित शराब दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकालते हुए उन्हें जिला जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व हटा नाका-बटियागढ़ रोड स्थित संजीत राय की शराब दुकान में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर दमोह देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट मिलने के बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी छह आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला और उन्हें जिला जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शराब दुकान में तोड़फोड़ और शांति भंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।


More Stories
दमोह में रेलवे विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सांसद राहुल सिंह लोधी ने 100 करोड़ की परियोजनाओं का किया निरीक्षण..
ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने ज्वेलर्स दुकान से 40 ग्राम सोना उड़ाया, CCTV में कैद वारदात..
दमोह में मलैया रेस्टोरेंट पर देर रात गुंडागर्दी, हथियारों के दम पर दुकान खुलवाकर सामान ले गए बदमाश; CCTV में कैद वारदात..