दमोह पुलिस ने अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
दमोह। दमोह पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं हटा एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह के नेतृत्व में अनुविभागीय पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में दमोह, जबलपुर, कटनी और पन्ना जिलों के आरोपी शामिल हैं।
शनिवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि हटा थाना में अपराध क्रमांक 345 एवं 346 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में यश, जीवनलाल, निखिल, अनुज, जयहिंद यादव, दीपक, आशीष लोधी, दिनेश एवं जशवेंद्र शामिल हैं। वहीं तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..