दमोह पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त, 62 वारंट तामील, 18 आबकारी प्रकरण दर्ज..
दमोह। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से दमोह पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों सहित अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई।
पुलिस की कार्रवाई में 12 स्थायी वारंट, 2 भरण-पोषण अधिनियम के गिरफ्तारी वारंट, 32 गिरफ्तारी वारंट तथा 16 जमानती वारंट तामील किए गए। इसके अलावा 42 गुंडा बदमाशों और 23 निगरानी बदमाशों की जांच की गई।
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 18 प्रकरण तथा सट्टा एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं बीएनएसएस की धारा 170 के तहत एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की विशेष कॉम्बिंग गश्त और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


More Stories
दमोह पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार..
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए दमोह यातायात पुलिस का अभियान, ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा पर कार्रवाई..
शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकालकर भेजा जेल..