बटियागढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, 24.80 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैंकर और पिकअप वाहन जब्त
दमोह। बटियागढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 लाख 80 हजार रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को ग्राम घनश्यामपुरा निवासी आशीष जैन के घर से सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP 34 AA 2086) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
साइबर सेल की मदद, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 जुलाई को पुलिस ने सागर जिले के बिहारीपुरा निवासी टीकाराम अहिरवार और भैंसा रामनगर निवासी नीलेश अहिरवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक अन्य लाल रंग का ट्रैक्टर, एक पानी का टैंकर तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 24 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
जब्त संपत्ति में शामिल हैं:
- सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली – ₹5.30 लाख
- एक अन्य लाल ट्रैक्टर – ₹4.50 लाख
- पानी का टैंकर – ₹1.10 लाख
- वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन – ₹14 लाख
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, साइबर सेल और बटियागढ़ थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..