पति-पत्नी गांजा तस्करी करते पकड़े, 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद..

Spread the love

पति-पत्नी गांजा तस्करी करते पकड़े, 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद

दमोह। कोतवाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दमोह शहर में पति-पत्नी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उप निरीक्षक नितेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्कृष्ट स्कूल के सामने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने राजेंद्र मिश्रा और उसकी उड़ीसा निवासी पत्नी के पास से 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

About The Author