नाग पंचमी पर जटाशंकर धाम दमोह में हुआ विशाल इनामी दंगल।
प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच ।
दमोह। नाग पंचमी के अवसर पर जटाशंकर धाम, दमोह में स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विशाल इनामी दंगल इस वर्ष भी उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। आयोजन जटाशंकर धाम के महंत पंडित मोनू पाठक के संयोजन में किया गया।
दंगल में दमोह जिले के साथ-साथ सागर, शाहगढ़, कटनी, जबलपुर, महोबा, गढ़ाकोटा, बीना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्याति प्राप्त पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार दांव-पेंच दिखाए। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
दंगल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कोच श्याम पहलवान,महेश पहलवान, भरत पहलवान, एनआईएस कोच धर्मेंद्र पहलवान, राम मिश्रा पहलवान, जितेंद्र पहलवान, मूलचंद पहलवान सहित अन्य पहलवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर आयोजन के संयोजक एवं जटाशंकर धाम के महंत पंडित मोनू पाठक ने कहा कि यह दंगल एक प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में हर वर्ष इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले पहलवान यहां अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं और उन्हें सम्मान एवं इनाम दिया जाता है। यह आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
संपूर्ण दंगल का कुशल संचालन युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी कृष्णा पटैल ने किया, जबकि आयोजन के व्यवस्थापक पंडित मनीष पाठक ने सभी अतिथियों, पहलवानों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक भैयन जी, जटाशंकर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अजय खत्री, मंदिर ट्रस्ट सचिव महेश राय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, दमोह का खाली बद्री विश्वकर्मा सहित आयोजन समिति के पंडित मनीष पाठक,तरुण कोरी, कृष्णा पटैल, राम चौबे,रोहित जैन, शंकर गौतम, तुलसीराम तिवारी, आशीष तंतुवाय, महेंद्र तिवारी, मनु राजोरिया, रमन ठाकुर, अजय ठाकुर, अतिशय जैन, अरुण कोरी, उदित सोनी, अभिषेक सोनी, धीरेन्द्र तिवारी,पारस रजक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


More Stories
पटेरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शिक्षिका की टिप्पणी पर शिक्षा विभाग का संज्ञान, नोटिस जारी
दमोह में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, एक ही घर से दो रिश्तेदारों की नकदी और जेवर पार..
रानी अवंती बाई की 195वीं जयंती पर दमोह में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, निकली भव्य तिरंगा यात्रा..