हलगज-हिनौता घटना की न्यायिक जांच की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप..
दमोह। हलगज-हिनौता में शिव सिंह लोधी की मौत के मामले को लेकर राजीव युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र दबे ने न्यायिक जांच की मांग की है। पूर्व विधायक के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग रखी।
वीरेन्द्र दबे ने कहा कि शिव सिंह लोधी की हृदयाघात से हुई मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने, मृतक के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक के गांव में भारी पुलिस बल पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बना और लोगों को लगा कि पुलिस उन पर दबाव बनाने पहुंची है। दबे ने जिले में कथित अवैध शराब, जुआ, सट्टा, क्रिकेट सट्टा तथा मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि नगर में लूट, चाकूबाजी और महिला अपराध की घटनाओं को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने हलगज-हिनौता की घटना की अविलंब निष्पक्ष न्यायिक जांच कराए जाने की मांग दोहराई।


More Stories
पितृ पक्ष में गूंजा श्रीमद्भागवत का अमृत संदेश, भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ..
कुंडलपुर को मिलेगा धार्मिक-पर्यटन विकास का नया स्वरूप, राज्यमंत्री लोधी ने किया बड़ा ऐलान..
गणेश विसर्जन के दौरान दमोह में चाकूबाजी की दो घटनाएं, पांच लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी..