दमोह में ट्राली चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख का ट्रैक्टर भी जब्त
खेत से चोरी हुई 80 हजार रुपये की ट्राली बरामद, चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी पुलिस ने किया जब्त
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र की फुटेरा चौकी पुलिस ने ट्राली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई करीब 80 हजार रुपये कीमत की ट्राली और वारदात में इस्तेमाल किया गया लगभग 8 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
खेत से चोरी हुई थी ट्राली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फुटेरा कलां निवासी दामोदर लोधी (55) ने 7 अक्टूबर 2026 को फुटेरा चौकी में आवेदन देकर बताया कि उनके खेत से ट्राली चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 304/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विशेष टीम ने किया चोरी का खुलासा
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी और थाना प्रभारी बटियागढ़ रजनी शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई ट्राली, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है, तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया लगभग 8 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बाबा उर्फ सुंदरलाल यादव, निवासी ग्राम फुटेरा, थाना बटियागढ़; दिनेश पटेल, निवासी ग्राम सागोनी, थाना रजपुरा तथा तानू भील, निवासी शहपुरा माल, थाना रजपुरा, जिला दमोह शामिल हैं।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
चोरी की वारदात का खुलासा करने में फुटेरा चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक फिरदौस तथा आरक्षक राज राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।


More Stories
दमोह में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 14 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार..
दमोह से 479 तीर्थयात्रियों को लेकर जगन्नाथ पुरी रवाना हुई विशेष ट्रेन..
दमोह में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, रावण दहन की 100वीं वर्षगांठ को भव्य बनाने की तैयारी..