जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..

Spread the love

जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

नवरात्रि पर भारत माता तिराहा एवं माता के दरबार में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों ने भी की सहभागिता

दमोह। नवरात्रि के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दमोह के जटाशंकर स्थित भारत माता तिराहा एवं माता के दरबार में जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शस्त्रों को माता के दरबार में रखकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। नवरात्रि का पर्व शक्ति, आराधना और साधना का प्रतीक माना जाता है। इसी भाव के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस आयोजन में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक विधि से शस्त्र पूजन कर धार्मिक आस्था और शक्ति उपासना की परंपरा का निर्वहन किया गया।

About The Author