पटेल , लोधी ने भी जिले एवं प्रदेश वासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं…
दमोह : 01 जनवरी 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव वर्ष के प्रथम दिन इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C58/XPoSat सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नूतन वर्ष का श्री गणेश अत्यन्त गौरवमयी क्षण के साथ हुआ है। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन का अध्ययन करेगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री पटेल ने दी नये वर्ष की शुभकामनाएं
दमोह : 01 जनवरी 2024
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाए दी हैं। उन्होंने कहा ईश्वर से प्रार्थना हैं कि यह वर्ष आप सभी के जीवन में नव उल्लास, सुख-समृद्धि, सफलता और आरोग्यता लाये।
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लोधी ने दी
नव वर्ष की शुभकामनाएँ
दमोह : 01 जनवरी 2024
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने नव वर्ष पर जिले और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
पशुपालन और डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पटेल ने जिले और
प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई
दमोह : 01 जनवरी 2024
पशुपालन और डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटेल ने जिले और प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंगलकामना की है कि नववर्ष 2024 सभी के लिए सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आये।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..