गुड टच और बेड टच एक महत्वपूर्ण विषय है
दमोह। जिले के ग्राम बमौरी के ईपीईएस शाला में मिडिल कक्षा की छात्राओं को अच्छा स्पर्श एवं बुरा स्पर्श के बारे में पीरामल फाउंडेशन नीति आयोग की गांधी फैलो मोनू मौर्य द्वारा प्रस्तुत किया जिसमें स्कूल की करीब 50 छात्राएं उपस्थित रहीं जिसमें बताया गया कि गुड टच और बेड टच एक महत्वपूर्ण विषय है जो बच्चों को सुरक्षित रखने की शिक्षा प्रदान करता है। मौर्य एवं स्कूल टीचर्स किरण चैनपुरिया, राजकुमार जैन, दीपशिखा, आशा सहयोगी पुष्पा, आशा कार्यकर्ता बेबी ने भी बच्चो को समझाने इस विषय पर उनके सवालों का जवाब दिया। इस दौरान बच्चियों द्वारा डेमॉन्स्ट्रेट करवाया गया एवं बच्चों को खुद का बचाव करने की समझ विकसित करने के लिए जागरूक किया गया।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..