यदि भागीरथ शर्मा के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जाती है तो कर्मचारी संघ मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा
दमोह।दमोह नगर पालिका दमोह में पदस्थ भागीरथ शर्मा भृत्य को लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के उपरांत एवं न्यायालय में दिनांक 20.06.2023 को चालान पेश किया जा चुका है। जिस पर न्यायालय में कार्यवाही निरंतर जारी है, किंतु आज दिनांक तक नगर पालिका दमोह द्वारा नियमानुसार निलंबित नहीं
किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका के जनप्रतिनिधि पार्षदो द्वारा भी नगर पालिका दमोह के साथ ही कलेक्टर को भी सूचना दी गई। जिसके तारतम्य में कलेक्टर दमोह द्वारा भी निर्देशित किया गया किंतु नगर पालिका दमोह में इनकी दंबगता इतनी ज्यादा है कि निकाय द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर के पत्र क्रं.66 दिनांक 08.01.2024 के द्वारा भी आदेशित किया गया है कि भागीरथ शर्मा भृत्य को तत्काल निलंबित किया जायें, किंतु इनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही ना की जाना भी शासन के नियम निर्देशो का स्पष्ट उल्लंघन है। उपरोक्त संबंध में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी पत्राचार किया हैं, किन्तु स्थिति जस की तस है। जिससे नगर पालिका के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है यदि भागीरथ शर्मा के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जाती है तो कर्मचारी संघ मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी नगर पालिका कर्मचारी संघ दमोह के महामंत्री लक्षमन कसोटिया द्वारा दी गई।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..