दमोह : 12 जनवरी 2024
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी आज 13 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आमजन एवं कार्यकर्ताओं से अपने निवास नोहटा में भेंट करेंगे।
राज्य मंत्री लोधी प्रातः 11:30 बजे नोहटा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे दमोह आएंगे और सिद्धिविनायक होटल सागर नाका में सीसीआरटी द्वारा आयोजित कार्यशाला समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे दमोह से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे बनवार पहुंचेंगे और विवेकानंद स्कूल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तदोपरांत अपरान्ह 1:45 बजे बनवार खेर माता मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। आप अपरांह 2:15 बजे बनवार से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.30 बजे परसवाहा पहुंचेंगे और शंकरगढ़ गौशाला में आमजन व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
राज्य मंत्री लोधी सायं 4:30 बजे परसवाहा से प्रस्थान कर सायं 5:30 बजे नोहटा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..