दमोह : 13 जनवरी 2024
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज 14 जनवरी को आमजन एवं कार्यकर्ताओ से भेंट निज निवास नोहटा में प्रात: 09:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक करेंगे। आप दोहपर 11:30 बजे नोहटा से प्रस्थान कर दमोह आयेगें और 12 बजे जिला लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह लोधी सामुदायिक भवन में सम्मिलित होंगे।
राज्यमंत्री लोधी दोहपर 01 बजे दमोह से गोटेगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। आप अपराह्न 03:30 बजे गोटेगांव में क्रीड़ा मंडल गोटेगांव द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट नेताज सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में सम्मिलित होंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी शाम 05 बजे गोटेगांव से नोहटा के लिए प्रस्थान करेंगे। आप शाम 07:30 बजे नोहटा आयेगें और रात्रि विश्राम करेंगे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..