दमोह : 14 जनवरी 2024
आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से मंत्री पद प्राप्त हुआ है इस पद की गरिमा सदैव बनाए रखूंगा और समाज के हित में सदैव कार्य करने का प्रयत्न करूंगा। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज लोधी क्षत्रिय समाज दमोह एवं आलोक संघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये। लोधी ने कहा लोधी क्षत्रिय समाज एवं आलोक संघ दमोह के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुझे सम्मानित किया गया है उसका मैं सदैव आभारी रहूंगा

लोधी सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते हैं, वह व्यक्ति उतनी ही ऊंचाईयों को छूते हैं और उनमें से एक युवा धर्मेन्द्र सिंह लोधी है जिन्होंने समाज को गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम के पूर्व राज्यमंत्री लोधी ने महान् वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..