दमोह। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिला प्रशासन के निर्देशन में सेक्टर लक्मन कुटी में नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के सहयोग से ग्राम रायपुर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई एवं मंदिर की साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया। जिसमे ग्राम प्रस्फुटन समिति का सहयोग रहा। कार्यक्रम समन्वयक अंकित बसेडिया ने बताया कि ने बताया आज ग्रामीण जानो के साथ रामधुन के पत्रक वितरण किये सम्पूर्ण जिले भक्तिमय है

अभी जगह धार्मिक कार्य हो रहे है। परामशदाता राहुल खरे ने बताया कि 22 जनवरी भगवान श्री राम गर्व ग्रह में विराजमान होने जा रहे है जिसके पूर्व सम्पूर्ण देश मे तरह तरह के आयोजन हो रहे है उसी क्रम में आज ग्राम रायपुर बड़े हर्षोल्लास से आयोजन किया गया। राजू पटेल ने बताया कि आज ग्राम में सभी घरों में आमंत्रण पत्रक एवं चावल भी दिए गए। कार्यक्रम में राकेश तिवारी, प्रमोद पटेल, प्रधुम्मन पटेल, राजू पटेल पुष्पेंद्र पटेल के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जानो की उपस्थिति रही।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..