सादपुर पँहुचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
पंचकल्याणक महोत्सव में हुए शामिल
मुनि श्री से लिया आशीर्वाद
दमोह : 29 जनवरी 2024
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आज बटियागढ़ ब्लॉक के सादपुर पहुंचे। यहां चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह ने जैन मुनि संत विरंजन सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया और महोत्सव का जायजा लिया। आयोजक मण्डल द्वारा राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का स्वागत किया गया।

इस मौके पर राज्यमंत्री लोधी ने कहा तीर्थंकरों ने जो सिद्धांत दिया वह विश्व शांति के लिए सवसे महत्वपूर्ण है। विश्व के कई देशों के बीच प्रतिद्वंदिता और धर्मो के बीच टकराव की स्थिति है। ऐसे में अहिंसा परमो धर्म का सिद्धांत विश्व को शांति देने वाला है। जिओ और जीने दो की परिकल्पना से ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। सत्य एक ही है, विद्वान जन अलग अलग तरीकों से उसकी व्याख्या करते हैं, सर्वे भवंतु सुखना सर्वे संतु निरामया हमारी भारतीय संस्कृति है।

उन्होंने कहा यह हमारी संस्कृति की विशेषता ही है कि हम सारे संसार को अपना कुटुंब मानते हैं। राज्यमंत्री धमेंद्र सिंह ने आयोजक कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग बधाई के पात्र हैं जो सादपुर जैसी छोटी जगह में पंचकल्याणक महोत्सव का यह ब्रह्द कार्यक्रम आयोजित किया है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..