एकलव्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मानस भवन में प्रस्तुत रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रथम स्थान

दमोह – 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत पर्व के तहत मानस भवन, दमोह में एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह के ओडिसी नृत्य शिक्षक तपन साहू के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इस नृत्य नाटिका को जिला कलेक्टर दमोह द्वारा बेहतर प्रदर्शन पर प्रथम स्थान देकर प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन पटेल, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि मयंक अग्रवाल, जिला कलेक्टर दमोह एवं सुनील तिवारी, एसपी, दमोह ने इस नृत्य नाटिका के सभी प्रतिभागी कलाकारों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान किए। इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया, कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन जैन एवं कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस नृत्य नाटिका का निर्देशन एकलव्य विश्वविद्यालय के ओडिसी नृत्य शिक्षक तपन साहू ने किया। इसमें प्रतिभाग लेने वाले विद्यार्थियों में सतेंद्र यादव, प्रेम सिंह ठाकुर, राज सिंह ठाकुर, निकिता लोधी, गोलू अहिरवार, अनुज सिंह राजपूत, आशीष अठ्या, अमित सिंह लोधी, पुष्पेंद्र कुर्मी, सचिन कुर्मी, गोलू कोल, शिवम सिंह राजपूत एवं अमित अहिरवार ने रामायण के विभिन्न पात्रों को बखूबी निभाया।इस नृत्य नाटिका को देखने के बाद मानस भवन में उपस्थित दर्शकों ने सभी पात्रों को शुभकामनाएं दिए।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..