दमोह : 03 फरवरी 2024
शासकीय सी.एम.राईज स्कूल दमोह में इको क्लब के तत्वाधान में विशाल पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 300 विद्यार्थियों एवं 40 शिक्षकों ने भाग लिया। पर्यावरण जागरूकता रैली विद्यालय के मुख्य गेट से किल्लाई नाका चौराहा होते हुए पीजी कॉलेज, तीन गुली चौराहा से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के नारे लगाकर जन जागरूकता फैलाकर पर्यावरण चेतना का कार्य किया।
जागरूकता रैली में विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. कुर्मी, ईसीओ क्लब प्रभारी मुकेश कुमार विश्वकर्मा, के.के. यादव, संजय दुबे, विजय दुबे, दीपक, रेखा तिवारी, लीना पटवा, संजय खरे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री विवेक दत्त शर्मा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..