केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल प्रवास पर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी रविवार 25 फरवरी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल प्रवास पर रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 03 बजे खजुराहो में लोकसभा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मेला ग्राउंड खजुराहो में किया गया है
इसके पश्चात शाम 6 बजे भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और तीन लाभार्थी परिवारों से संपर्क करेंगे।
आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
खजुराहो लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आयोजित कार्यक्रम में समय से पूर्व पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..