दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों मोर्चा संगठनों मंडलम सेक्टर कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों कांग्रेस जनों से आग्रह किया है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा दिनांक 2 मार्च 2024 को म.प्र. में प्रदेश कर रही है जो कि मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, शाजापुर, गुना, राजगढ़,उज्जैन, धार एवं रतलाम में यात्रा 6 मार्च तक निकलेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्ष पदाधिकारीगढ़ जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका/नगर पंचायत पार्षद अपने अपने क्षेत्रों में आवश्यक रूप से बैठक आयोजित कर यह सुनिश्यित करे कि उपरोक्त तिथियों में अपने वाहन साधन से उनकी न्याय यात्रा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को प्रभावी बनाये और जिले का परचम लहराये।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिकाधिक संख्या में पहुॅचने का किया आहवान…



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..