बदलेगी जिले की तस्वीर
दमोह : 29 फरवरी 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 04 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी ने मध्यप्रदेश में 17000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया, इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जलापूर्ति, कोयला, पुल-पुलिया, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ ही दमोह जिले के विभिन्न स्थानों पर लाईव कार्यक्रम देखा व सुना गया।
आज दमोह जिले में 102 करोड़ से अधिक रुपए के विकास और निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम को तेंदूखेड़ा, हटा के रजपुरा, पथरिया विधानसभा की पथरिया में और जिला स्तरीय कार्यक्रम दमोह में संपन्न हुआ। इन आयोजित कार्यक्रमों में सभी स्थानों पर लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।
सरकारी सेवाओं की प्रदाय व्यवस्था में सुधार की दिशा में मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना बड़ा कदम है। इससे पूर्ण खसरा की बिक्री-खरीद का दाखिल खारिज शुरू से अंत तक कागज रहित और फेसलेस ऑनलाइन निपटान और राजस्व रिकॉर्ड में रिकॉर्ड सुधार होगा। यह परियोजना सभी जिलों में लागू की गई है। मप्र के लिए एक एकल राजस्व न्यायालय भी प्रदान करेगी। इसमें आवेदक को अंतिम आदेश की प्रमाणित प्रति भेजने के लिए ईमेल/व्हाट्सएप का भी उपयोग किया जाएगा
More Stories
बीना के ग्राम पराशरी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, बाल कृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन..
दमोह देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वृद्ध से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार..ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर भारी जुर्माना, 20 हजार रुपये वसूले, 22 अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई..
युवा संगम -रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रिन्टिस मेला का आयोजन 22 अप्रैल को..दमोह में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 6 बाल विवाह रोके गए..