आइडल वोमेन अवार्ड सेरेमनी 2024 से डॉ मनीषा दुबे हुई सम्मानित
दमोह : 19 मार्च 2024
आइडल वोमेन अवार्ड सेरेमनी 2024 से दमोह की डॉ मनीषा दुबे दमोह को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम हिन्दी भवन भोपाल के महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर और विशिष्ट अतिथि डॉ कनक पाणि, रजनी मिश्रा, डॉ विभा प्रकाश, विमला तिवारी, रेखा भटनागर उपस्थित थे।
यह सम्मान देश की महिला साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। डॉ मनीषा दुबे को जिले के साहित्यकारों, वरिष्ठ नागरिकों और सहायक प्राध्यापकों ने बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। डॉ मनीषा दुबे को अभी तक लगभग 521 सम्मानो से सम्मानित किया जा चुका है, इन सम्मानों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित किया गया हैं।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..