कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोचर ने पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के साथ
पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुँचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दिए अहम् दिशा-निर्देश
दमोह : 19 मार्च 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने आज पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था आदि का पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मौजूद नोडल अधिकारी कपिल खरे द्वारा सामग्री वितरण आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अठ्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..