पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने 01 आरोपी पर 01 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित
दमोह : 03 मई 2024
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 01 प्रकरण में फरार आरोपी पर 01 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना रनेह के अपराध क्रमांक 26/2024 धारा 34-(2) आबकारी एक्ट तहत फरार आरोपी रामपाल बुन्देला पिता नारायण सिंह बुन्देला उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बिजवार रनेह जिला दमोह पर 01 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त मामलों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी, ऐसे व्यक्ति को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..