तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए अहृम दिशा-निर्देश
दमोह : 08 जून 2024
मेरे लिए मातृत्व सुरक्षा अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान हैं। मातृ मृत्यु दर को कम करने का जो प्रदेश सरकार का लक्ष्य हैं, उसको पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। एक भी गर्भवती महिला की मृत्यु नहीं होनी चाहिए, यही हमारा लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को लेकर के हर महीने की 9 और 25 तारीख को मातृत्व सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा हैं।

इस आशय की बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा यह हर बार रूटीन में चलाया तो जाता है लेकिन अब हम इसे फोकस करके चला रहे हैं, इसकी व्यवस्था में तब्दीली की गई हैं और यह तैयारी की गई है कि केवल और केवल हाई रिस्क पेशेंट यहां पर आए, ताकि हम उन्हें बहुत अच्छी तरीके से उपचार दे सकें। इस सिलसिले में आज यहां पर लगभग 38 हाई रिस्क पेशेंट आई हैं, जिनके अलावा बाकी पेशेंट भी आई है जिनको डॉक्टर के द्वारा उपचार किया गया।

इस अवसर पर तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे, डाँ रीता चटर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..