ऐतिहासिक धरोहर बरण्डा गेट गिर जाने की घटित घटना की होगी जाँच-कलेक्टर कोचर
अनुविभागीय दण्डाधिकारी दमोह जाँच अधिकारी नियुक्त
दमोह : 19 मई 2024
तहसील दमयंती नगर दमोह क्षेत्र में 18 मई 2024 की रात्रि लगभग 10:30 बजे शहर के घंटाघर स्थित ऐतिहासिक धरोहर बरण्डा गेट गिर जाने की घटना घटित होने के कारणों की जाँच हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी दमोह को जाँच अधिकारी नियुक्त किया हैं।
कलेक्टर कोचर ने जांच के बिन्दु तय किए है यथा घटित घटना का मुख्य कारण क्या है, घटित घटना के लिये कौन-कौन व्यक्ति/संस्थाएं जिम्मेदार है, क्या भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक अनुमतियां एवं स्वीकृतियां प्राप्त की गई थी, इस प्रकार की घटना भविष्य में घटित न हो, इसके लिये आवश्यक सुझाव तथा अन्य कोई सुसंगत तथ्य जो जांच में पाये गये का उल्लेख किया जाये।
कलेक्टर श्री कोचर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी दमोह से कहा है 48 घंटो की समयावधि में घटित घटना के समस्त पहलुओं पर जांच करते हुये विस्तृत जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाये। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
ऐतिहासिक धरोहर बरण्डा गेट गिर जाने की घटित घटना की होगी जाँच-कलेक्टर कोचर..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..