दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज मंगलवार को जनसुनवाई है, जनसुनवाई में आमजनों की बाकी व्यवस्थाएं यथावत रहेगी, लोग सामान्य जनसुनवाई में तो आएंगे ही साथ में दिव्यांग जनों के लिए विशेष जनसुनवाई रखी गई है, यह थीम बेस्ड जनसुनवाई है।
कलेक्टर कोचर ने जिले के समस्त दिव्यांगजनों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि आपकी पेंडिंग समस्याएं है तो उनके निराकरण के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच अवश्य आए, इसके लिए अलग कमरा बनाया है, जिसमें पूरी टीम रहेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद लोग उस कमरे में जाएंगे, उस कमरे में दिव्यांगजनों से संबंधित जो अधिकारी है, वह वहां बैठे रहेंगे। वे दिव्यांगजनों की समस्याओं का निदान करेंगे। समस्त दिव्यांगजन कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के लिए आमंत्रित है, यदि कोई समस्या है तो अवश्य आए।
दिव्यांग जनों के लिए विशेष जनसुनवाई आज यदि कोई समस्या हो तो दिव्यांगजन अवश्य आए-कलेक्टर कोचर



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..