ब्रिटेन में भारतीय मूल की कोजर्वेटिव सांसद शिवानी राजा ने संसद में भगवदगीता पर सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। शिवानी लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीतकर संसद पहुंची है। उन्होंने लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल को 14 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। बता दें यह सीट लेबर पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। 1987 से यहां से लेबर उम्मीदवार ही जीत कर ससंद पहुंचा है। शिवानी ने एक्स पर लिखा कि लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज ससंद में शपथ ग्रहण करना गर्व और सम्मान की बात है।
भगवदगीता पर राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर गर्व है।
ब्रिटिश संसद में इस बार कुल 27 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इस चार 263 महिला उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंची है, जो कुल सीट का 40 प्रतिशत है। इस बार सबसे अधिक 10 अश्वेत उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं। ब्रिटिश संसद में 650 सीटें हैं, जिनमें से लेबर पार्टी ने 412 सीटों पर दर्ज की। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 121 सीटें ही जीत पाई।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..