अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप करने वालो पर हो सख़्त कारवाई – शंकुतला रायकवार
दमोह। अयोध्या में चार बहनों में सबसे छोटी बहिन के साथ दरिंदों ने गैंगरेप करने की निषादराज माझी समाज सेवा समिति मध्यप्रदेश के द्वारा कड़ी निंदा व्यक्त की गई है। निषादराज माझी समाज की राष्ट्रीय संरक्षिका और मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शकुंतला रायकवार ने नाबालिग बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। उनका संपर्क अखिलेश यादव की सपा पार्टी से उनका रूतबा क्षेत्र में अलग है। जिस कारण उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। श्रीमती शकुंतला रायकवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आव्हान करते हुए कहा है कि अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई हो जो देश के लिए नाजीर बने।
निषादराज माझी समाज सेवा समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री संतोष रायकवार (टाटा भैया) ने कहा है जैसे मध्यप्रदेश के सागर जिले सुरखी के बिलेहरा में जिस तरह नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद हत्या हुई लेकिन अपराधियों के घर पर ना बुल्डोजर चला और नाही कड़ी कार्रवाई हुई इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश की अयोध्या में जिस तरह वर्ग विशेष के लोगों ने गैंगरेप की घटना को जो अंजाम दिया है ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
गैंगरेप के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने वालों में समाज के संरक्षक रामकृष्ण रायकवार, मूलचंद रायकवार, राकेश वर्मा, समाज की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती सोधिया, समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी रायकवार, समाज के कोषाध्यक्ष नारायण रायकवार वरिष्ठ पदाधिकारी हरगोविंद रायकवार,सतीश रायकवार, हरदयाल रायकवार सहित मध्यप्रदेश की माझी समाज ने कार्रवाई की मांग की है l


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..