एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गौ लोक धाम ग्राम गुंजी में हुआ पौधा रोपण..
दमोह : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत आज ग्राम गुंजी के गौ लोक धाम में दमोह सासंद राहुल सिंह लोधी और हटा विधायक उमादेवी खटीक ने 101 पौधे रोपित किए कार्यक्रम का आयोजन तुलसीराम तिवारी मित्र मंडली द्वारा जन अभियान परिषद, छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति दमोह, बजरंग दल, अनेक ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, शिव भक्त बांदकपुर धाम के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दमोह सासंद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम आज ग्राम गुंजी में पौधरोपण किया है, यह बहुत ही पुण्य का कार्य है मैं सभी आयोजको और उपास्थित जानों को इसलिए बधाई देता क्योंकि आप इतनी वारिस में भी आए और पौधा रोपण किया। यह अभी प्रारंभ हुआ जो निरंतर चलेगा। मैं सभी आयोजको को सफल आयोजन हेतु बधाई देता हू
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि आज हमने अपने क्षेत्रीय जनों और सासंद जी के साथ पौधा रोपण किया है। यदि मानव जीवन को बचाना है तो पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता है। सभी लोग मिलकर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करे और उनका रख रखाव भी करे।
इस अवसर पर राजू कमल ठाकुर, धर्मेन्द्र चटन पटेल, बृजेश ठाकुर, नायब तहसीलदार हिंडोरिया, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, वीरू नेमा, महेश उपाध्याय, सोनू ठाकुर, शंकर गौतम, अंशु दुबे, कमलेश दुबे, राजकुमार सेन सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्तिथि रही।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..