मत्स्य बीज निर्धारित दरों में प्राप्त किये जा सकेंगे
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत मत्स्य विभाग द्वारा शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दमोह से तालाब/जलाशय पट्टा धारकों एवं निजी मत्स्य पालकों को मिश्रित भारतीय मेजर कार्प कतला, रोहू, मृगल 4.24 लाख मत्स्य बीज का वितरण शासकीय दरों पर किया जा रहा हैं।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग द्वारा बताया गया की जो भी कृषक अपने निजी तालाबों एवं अमृत सरोवरों पर निर्मित उपयोगिता समूह मत्स्य बीज संचयन करना चाहते है वो मांग हेतु कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग में या प्रक्षेत्र प्रभारी के मो.नंबर. 79873-96742 पर संपर्क कर बीज शासन द्वारा निर्धारित दरों पर प्राप्त कर सकते हैं।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..