दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को तेंदूखेड़ा से शिकायत प्राप्त होने पर अवैध रूप से आधार कार्य करने वाली दूकान सील करते हुए आधार मशीन जब्ती की कार्यवाही की गई। इस सबंध में लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल ने बताया महिला बाल विकास विभाग नाम से दर्ज आधार मशीन कमलेश साहू द्वारा प्राईवेट दूकान पर आधार कार्य किया जा रहा था। यह दूकान माँ कम्प्यूटर फोटो कॉपी के नाम से संचालित पाई गई। उन्होंने बताया जाँच प्रक्रियाधीन हैं। इस कार्यवाही में तहसीलदार तेंदूखेड़ा सोनम पांडे, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अवैध रूप से आधार का कार्य कर रही दुकान पर छापा, मशीन जब्त


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..