दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालय जिला इकाई द्वारा आज 13 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को अखंड भारत दिवस का कार्यक्रम बांके बिहारी कोचिंग क्लासेस संचालक संस्कार चौरसिया और मां शारदा कोचिंग क्लासेस संचालक राहुल चौहान के संस्थान में किया गया।
दोनों ही कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

मां शारदा कोचिंग क्लास में
उद्बोधन एडवोकेट दीपक तिवारी विभाग प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सागर विभाग सम्मानीय सदस्य बाल कल्याण समिति तथा बांके बिहारी कोचिंग क्लासेस में उद्बोधन भारतेंदु जी नगर विस्तारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दमोह ने दिया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक भैययन जी भाई साहब , जिला महाविद्यालय कार्य प्रमुख इंजीनियर सौरभ जैन अरिहंत , सह महाविद्यालय कार्य प्रमुख अभिनव यादव नगर महाविद्यालय प्रमुख अनिल अहीरवाल मनोहर पथरोल पूर्ण कालिक स्वावलंबी भारत स्वदेशी जागरण मंच की विशेष उपस्थिति रही l


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..