चौकी सिंग्रामपुर थाना जबेरा अंतर्गत 02 फरार इनामी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..
दमोह। श्रुतकीर्ती सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा लम्बित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अपराध निकाल हेतु निर्देशत किया गया। जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जबेरा के नेतृत्व में थाना जबेरा के अपराध क्र. 120/23 धारा 120 बी, 272, 273, 409, 420 भा.द.वि. में फरार चल रहे 02-02 हजार रुपये के इनामी आरोपी राम मोल श्रीवास्तव तात्कालीन शाखा प्रबंधक नव ज्योति बेयर हाउस कंजई मानगढ़ जबेरा को इंदौर से तथा आरोपी मौसम पिता श्याम लाल राय उम्र 25 साल निवासी कंजई मानगढ़ जबेरा को मझोली जिला जबलपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल दमोह दाखिल किया गया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..